Friday, 25 September 2026 | 9:54 AM
उत्तर प्रदेश

*प्रयागराज, जिलाधिकारी ने 4 दिवसीय 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन*

Share:
*प्रयागराज, जिलाधिकारी ने 4 दिवसीय 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन*
Read in your preferred language.
*प्रयागराज, जिलाधिकारी ने 4 दिवसीय 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन*

*खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का यह बड़ा मंच-जिलाधिकारी*

*प्रयागराज 24 सितंबर*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने गुरूवार को सीएबी इंटर कॉलेज में 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वजारोहण करके उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, ईश्वर शरण बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नृत्य, सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने लोक नृत्य कजरी के माध्यम से छटा बिखेरी। जिलाधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली छात्राओं के आकर्षक नृत्य को भी सराहा।

     जिलाधिकारी ने विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों से उनके जबरदस्त उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यदि आप में क्षमता है तो आपको एक शानदार मंच मिला है, खुद को साबित कीजिए। आपकी सफलता आपको उच्च स्तर पर ले जाएगी।

      24 सितंबर से 27 सितंबर तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक आर एन विश्वकर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों में उत्साह की वह झलक दिखनी चाहिए जो इस प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने में मददगार सिद्ध हो। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में  अपर शिक्षा निदेशक व्यावसायिक सुरेंद्र कुमार तिवारी और अपर निदेशक बेसिक शिक्षा मनोज कुमार द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। खेल सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, राजकुमार और रंजना सिंह ने बैज व कैप लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

     सभी के समक्ष उमेश खरे ने राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता की समस्त जानकारी प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ तथा गोरखपुर के अंडर 14, 17 और 19 बालक - बालिकाओं की टीम से कुल 1590 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ संतोष कुमार राय  ने  सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रयागराज में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों के अच्छे प्रवास और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उप सचिव बेसिक शिक्षा अजय प्रताप सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गिरी, जितेंद्र प्रताप सिंह और नीरज केसरी भी मंचासीन रहे। उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रधानाचार्य की ओर से मोहम्मद रफीक, मेजर के. के. प्रसाद, सिस्टर मेरी बिसला,  नीलम मिश्रा , स्नेह लता, अरुण त्रिपाठी, कंचन राय, सुनील कुमार, ज्योति सिंह सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी ने किया

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858