अभिनेता और नेता विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस अभिनेता ने अपने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अभिनय से संन्यास लेने की घोषणा की थी, ताकि वे ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (टीवीके) के नेता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर पर पूरी तरह ध्यान दे सकें। इस बीच अभिनेता राम चरण ने विजय की तारीफ की है। अभिनेता राम चरण हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ के प्री-रिलीज कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने विजय की जमकर तारीफ की है। मंच पर राम चरण ने कहा, ‘मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहता हूं। माननीय मुख्यमंत्री विजय ने लोगों की सेवा करने के लिए अपने चरम स्टारडम को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म जगत से जुड़े एक व्यक्ति के तौर पर, मुझे उन पर बहुत-बहुत गर्व है। मैं तमिलनाडु की जनता के साथ-साथ विजय सर को भी बधाई देता हूं।’
‘लोगों की सेवा के लिए करियर के उफान पर विजय ने सब कुछ छोड़ा’, अभिनेता के सीएम बनने पर राम चरण ने जमकर की तारीफ
