पर्यटन मंत्री 10 दिसम्बर तक आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के भ्रमण पर।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज 08 दिसम्बर से 10 दिसम्बर, 2023 तक मैनपुरी, फिरोजाबाद एवं आगरा के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री आज लखनऊ से प्रस्थान कर सायं 06ः00 बजे समाधिया फार्म हाउस मथुरा रोड, मण्डी अण्डरपास के सामने सिकन्दरा आगरा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा रात्रि को लगभग 08ः00 बजे गुंजन रिसोर्ट सिरसागंज, फिरोजाबाद में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पर्यटन मंत्री अगले दिन 09 दिसम्बर को शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड मैनपुरी में पूर्वान्ह 09ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके उपरान्त जिला सहकारी बैंक मुख्यालय परिसर कचहरी रोड मैनपुरी में 85वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में शामिल होंगे। इसके उपरान्त दो मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके उपरान्त बाबा बालनाथ मंदिर ग्राम पतारा मैनपुरी में पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात विकास खण्ड परिसर करहल मैनपुरी में दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जयवीर सिंह 10 दिसम्बर को सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद कैम्प कार्यालय में जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके उपरान्त अपरान्ह 02ः00 बजे प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम विकास खण्ड अरांव जनपद फिरोजाबाद में रखा गया है। इसके उपरान्त लगभग 02ः30 बजे दाउ दयाल महिला पी.जी. कालेज कोटला चुन्गी फिरोजाबाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। पर्यटन मंत्री 11 दिसम्बर को दोपहर तक लखनऊ वापस लौटेंगे।