मैनपुरी में अलमारी खोल रही थी महिला, तभी लगा जोर का झटका और हो गई मौत; घर में मचा कोहराम

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव पचपुखरा में शुक्रवार की सुबह एक महिला अलमारी खोलने के लिए गई। तभी करंट लगने से अचेत होकर गिर गईं। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।यहां का है मामला बेवर थाना क्षेत्र के गांव पचपुखरा निवासी मनी कुमार की पत्नी पिंकी देवी शुक्रवार की सुबह अलमारी से कुछ सामान निकालने के लिए गईं थीं। अलमारी में पास ही रखे कूलर का करंट प्रवाहित हो रहा था। महिला ने जैसे ही अलमारी को खोलना चाहा, तभी तीव्र करंट लगने के बाद वह अचेत होकर गिर गईं।

डॉक्टर ने मृत घोषित कियाजानकारी होने के बाद परिजन पिंकी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। शव लेकर परिजन गांव चले गए। समाचार लिखे जाने तक उक्त घटना के संबंध में थाना बेवर में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।