‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना ‘जब तलक’ देख लोगों को आई ‘तुम ही हो बंधु’ की याद

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मों में से एक ‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज हो चुका है। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म के फर्स्ट गाने पर फैन्स भी प्यार लुटाते दिख रहे हैं, जिसमें दो एक्ट्रेस, एक एक्टर, समंदर का किनारा और ढेर सारी मस्ती भी है।

हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था लेकिन अब फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ आ चुका है। ये पूरी तरह से मस्ती से भरपूर एक वेकेशन सॉन्ग है जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की गहरी दोस्ती और मौज-मस्ती देखने को मिल रही है। 19 जून को रिलीज होने वाली ‘कॉकटेल 2’ के लेटेस्ट सॉन्ग की वाइब मस्ती भरी है। इस गाने में वेकेशन वाली फुल मस्ती है। हॉलीडे वाले मोड में दिख रहे इस गाने ‘जब तलक’ में समंदर किनारे शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के अलावा उनके दोस्तों की बड़ी सी टोली है। दोस्ती, प्यार और फुल पागलपंती के साथ इस डांस की बीट थिरकने के लिए मजबूर करने वाली है।

इस गाने पर लोगों काफी सारे कॉमेंट्स किए हैं। एक ने कहा- अरिजीत किंग हैं। वहीं कुछ ने कृति की तारीफ की है और कहा है कि वो गाने की असली हाइलाइट हैं। काफी लोगों ने इस गाने की तुलना ‘कॉकटेल’ के गाने ‘तुम ही हो बंधु’ से की है।