Saturday, 26 September 2026 | 11:46 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर को मिली रेल की नई सौगात, भुज-बरौनी के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

करीब 2,532 किलोमीटर लंबा सफर तय करने वाली यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को आपस में जोड़ेगी। खास बात यह है कि ट्रेन का ठहराव लखीमपुर स्टेशन पर भी होगा।
Share:
लखीमपुर को मिली रेल की नई सौगात, भुज-बरौनी के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
अमृत भारत एक्सप्रेस की तस्वीर
Read in your preferred language.
भारतीय रेलवे ने गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी के बीच नई त्रि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दी है। करीब 2,532 किलोमीटर लंबा सफर तय करने वाली यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को आपस में जोड़ेगी। खास बात यह है कि ट्रेन का ठहराव लखीमपुर स्टेशन पर भी होगा।

गाड़ी संख्या 19427 भुज से सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 19428 बरौनी से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रात 11:55 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी।

ट्रेन के निर्धारित मार्ग में अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत कई प्रमुख रेलवे स्टेशन शामिल हैं। नई ट्रेन के संचालन से लखीमपुर समेत आसपास के यात्रियों को गुजरात और बिहार की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने की सुविधा बढ़ेगी।