बिहार
बिहार की सभी खबरें
230 खबरें
कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल लगाने का लगाया आरोप
गया, 9 अक्टूबर। कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कॉंग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों, छात्र, युवा, किसान महिलाएं एवं आमजनों का लगातार सम्पूर्ण देश में चल रहे विरोध-प्रदर्शन से घबराई मोदी सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली से लेकर देशभर के सभी राज्य मुख्यालय, जिला _ प्रखंड मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी, गिरफ्तारी की मांग करने वालों पर लाठियां,गोली, पानी की बौछार, गिरफ्तारियां, डिटेन करने के बाद अब सत्याग्रह, आंदोलन , सभा, प्रदर्शन करने की अनुमती नहीं देने, ट्रेन, मेट्रो, सड़क, हवाई जहाजों को भी बंद कर अघोषित आपातकाल लगाने का काम कर रही हैं।
महागठबंधन द्वारा ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर गया में प्रदर्शन
गया, 8 अक्टूबर । इंडिया गठबंधन के कॉंग्रेस, राजद, सी पी आई, सी पी आई ( एम ), माले, वि आई पी, पार्टियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर गयाजी के गांधी मैदान स्थित धरना स्थल से विशाल देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतन्त्र बचाओ मार्च का आयोजन किया गया।
गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर इंडिया गठबंधन ने गया में किया प्रदर्शन
गया, 7 अक्टूबर। गहन पुनरीक्षण SIR में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और केंद्र की सरकार के खिलाफ जिला के विभिन्न प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, हुआ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।
अर्जक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा का वजीरगंज दौरा
पथिक समेत प्रवीण कुमार सुमन, चितरंमानववादी संगठन अर्जक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार वर्मा का आज एक दिवसीय वजीरगंज दौरा हुआ। उनके साथ संघ के वरिष्ठ नेता उपेन्द्रजन कुमार, विश्वजीत कुशवाहा, जॉन्सन कुमार, प्रवीण कुमार आदि शामिल थे।
योग्य लाभार्थियों को आवास योजना से नाम काटने का आरोप
गया जिला के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत केनार पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी करने की शिकायत वहां की मुखिया पुनीता वैश्कियर ने शासन प्रशासन से की है
पुलिस की छापामारी से बचने के लिए लोग नदी में कूदे
पटना,6 अक्टूबर। जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के बेहरावां गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब पुलिस अचानक छापेमारी करने पहुंच गई ।लोग पुलिस से बचने के लिए बहुतेरे लोग पुनपुन नदी में कूद गए। यह घटना सोमवार की है।