फर्रुखाबाद में स्कूली वाहनों पर सख्ती: 6 वाहन सीज, 10 का चालान, ₹2.49 लाख जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिले में स्कूली वाहनों की जांच के लिए सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में यह अभियान कायमगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्रों में संचालित हुआ, जिसमें बड़ी कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान बिना परमिट और मानकों के विरुद्ध संचालन करते पाए गए 6 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि 10 अन्य वाहनों का चालान किया गया, जिससे कुल ₹2.49 लाख का जुर्माना वसूला गया।

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में स्थित

सेंट पीटर्स स्कूल, सीपी ग्लोबल एकेडमी के 2 स्कूली वाहन सीज किए गए और 4 का चालान किया गया।कायमगंज थाना क्षेत्र में, सीपी विद्या निकेतन, श्री राम सिंह इंटर कॉलेज, प्रेम चंद्र विद्या निकेतन के 4 स्कूली वाहन सीज किए गए और 6 वाहनों का चालान किया गया।प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे राष्ट्रहित व छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपने वाहनों के सभी वैध प्रपत्र तत्काल पूर्ण करा लें। अन्यथा, भविष्य में अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी और संबंधित विभागों के माध्यम से दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।