मैनपुरी डिपो पहुंचीं छह बीएस-6 बसें

मैनपुरी डिपो को परिवहन मुख्यालय से छह बीएस-6 बसें मिली हैं। आवंटित की गई बसें सोमवार की देर शाम मैनपुरी पहुंचीं। मुख्यालय से मिली नई बीएस-6 बसों का संचालन अलीगढ़ होकर दिल्ली तक के लिए किया जाएगा।

मैनपुरी डिपो के पास केवल पांच ही बीएस-6 बसें थीं। मैनपुरी डिपो में 64 बसों का बेड़ा था। इनमें दो अनुबंधित बसें शामिल थीं। दिल्ली सरकार के आदेश के बाद मैनपुरी डिपो ने परिवहन मुख्यालय से दस बीएस-6 बसों की मांग की थी। इसके बाद परिवहन मुख्यालय ने बीएस-6 की छह बसें मैनपुरी डिपो के लिए आवंटित की हैं। इन बसों को सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमवार की देर शाम बसें बस स्टैंड पहुंच गईं। मंगलवार को मैनपुरी डिपो को आवंटित की गई बसों का संचालन अलीगढ़ होकर दिल्ली तक के लिए शुरू किया गया।

मैनपुरी डिपो के लिए दस बीएस-6 बसों की मांग भेजी गई थी। परिवहन मुख्यालय द्वारा छह बसें आवंटित की गईं हैं। दिल्ली मार्ग पर ही अलीगढ़ होकर इन बसों का संंचालन किया जाएगा।