मिश्रिख (सीतापुर)। आज दिनांक 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की मिश्रिख विधानसभा-153 के समस्त ज़ोन प्रभारियों एवं ज़ोनवार स्थानीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक का आयोजन दोपहर 3:00 बजे गुफ्फापूर्वा स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर के निज आवास एवं कार्यालय पर होगा। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा विधानसभा स्तर पर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी ने सभी ज़ोन प्रभारियों एवं पदाधिकारियों से समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। बैठक में प्रमुख रूप से आज़म शाह, अनवर, संदीप, रवीन्द्र, भजन लाल तथा अब्दुल ग़फ़्फ़ार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।यह जानकारी श्यामलाल भारती, विधानसभा अध्यक्ष (मिश्रिख) द्वारा दी गई।नोट: अफरोज अली, मीडिया प्रभारी, विधानसभा मिश्रिख (सीतापुर)।
सीतापुर:आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ज़ोन प्रभारियों एवं पदाधिकारियों की बैठक आज
