मिश्रिख/सीतापुर: तहसील मिश्रिख में अधिवक्ताओं के मध्य वार्षिक चुनाव के पर्चा जांच और वापसी का अंतिम दिन था। सभी पदों पर प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच एवं नामांकन वापसी के उपरांत प्रत्येक पद के सापेक्ष एक एक नामांकन होने के कारण निर्वाचन अधिकारी सौरभ सक्सेना एडवोकेट द्वारा मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन की वार्षिक कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर बृजलाल,महासचिव पद पर सुधीर शुक्ल राना,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान,कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार त्रिपाठी,गौरव वाजपई,भास्कर पांडेय,संयुक्त सचिव प्रशासनिक ठाकुर प्रसाद,संयुक्त सचिव प्रकाशन रजनीश कुमार,संयुक्त सचिव लाइब्रेरी प्रेम प्रकाश राजवंशी,
वरिष्ठ कार्यकारिणी पदो पर पुष्पेंद्र गुप्ता,सुनील प्रताप सिंह,अभिषेक कुमार विमल,कमलेश कुमार मधुकर,जलालुद्दीन,अमीर अहमद तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी पदो पर अजय पांडेय,विमलेंद्र कुमार त्रिपाठी,प्रशांत त्रिपाठी,आनंद यादव,इमरान अहमद,सचिन अवस्थी आदि अधिवक्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी द्वारा सभी को औपचारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
सीतापुर: मिश्रिख लॉयर्स की कार्यकारिणी घोषित
