Tuesday, 06 October 2026 | 4:33 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : 15 दिन बाद भी लापता बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला , परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।

लापता बच्चे का हुलिया रंग गेहुआं है और वह लाल रंग की शर्ट और काला लोवर एवं काली चप्पल पट्टे वाली पहने हुए हैं। पुलिस लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
Share:
 लखीमपुर खीरी : 15 दिन बाद भी लापता बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला , परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।
लखीमपुर खीरी : 15 दिन बाद भी लापता बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला , परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।
Read in your preferred language.
गोला गोकर्णनाथ: संजय सोनी पुत्र बद्री सोनी निवासी गजेंद्रपुरी कॉलोनी, वार्ड नंबर 6, मोहल्ला तीर्थ थाना गोला गोकर्णनाथ ने थाना में जानकारी दी कि उनका मासूम पुत्र अमन सोनी उम्र लगभग 14 वर्ष जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। 19-9-2026 को घर से बिना बताए कही चला गया  है।  जब मेरा पुत्र देर शाम तक घर वापस नहीं आया तो पारिवारी जनों ने पुत्र को खोजना शुरू किया, परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसकी सूचना प्रार्थना पत्र के माध्यम से कोतवाली गोला गोकर्णनाथ को दी गई। 

पत्र के माध्यम से निवेदन किया गया,कि मेरे  लापता पुत्र का संज्ञान लेकर उसकी तत्काल सकुशल बरामदगी की जाए, पर 15 दिन बीत जाने के बाद भी लापता बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। जिस कारण घर वाले डरे व सहमे हुए हैं। पूर्व में भी लापता पुत्र घर से बिना बताए जा चुका है। लापता पुत्र का हुलिया रंग गेहुआं है और वह लाल रंग की शर्ट और काला लोवर एवं काली चप्पल पट्टे वाली पहने हुए हैं। पुलिस लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार वालों ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वह 6307721048 नंबर पर संपर्क करें।