मैनपुरी में शिवपाल यादव बोले- भगवान राम तो सभी के हैं, लेकिन इस चीज से हमारा कोई लेना देना नहीं

राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान राम तो सभी के हैं। इसलिए हमें किसी भी आमंत्रण से कोई लेना देना नहीं है। वह तो कण-कण में हैं। वह जल्द ही परिवार के साथ अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। गरीब और गरीब होता जा रहा है।

गुरुवार शाम को करहल में आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा और रालोद में सीटों का बंटवारा हो गया है। इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। जल्द ही कांग्रेस के साथ भी इसका हल निकाल लिया जाएगा। सपा आइएनडीआइए गठबंधन के साथ ही चुनावी मैदान में उतरेगी और भाजपा को हराएगी।

कहा- परिवार के साथ जाऊंगा राम मंदिर
राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान राम तो सभी के हैं। इसलिए हमें किसी भी आमंत्रण से कोई लेना देना नहीं है। वह तो कण-कण में हैं। वह जल्द ही परिवार के साथ अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। गरीब और भी गरीब होता जा रहा है। देश और प्रदेश में महंगाई चरम पर है।