शाहरुख के बेटे को मिला स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड, आर्यन ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से मचाई थी ओटीटी पर धूम

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के करियर में एक अचीवमेंट जुड़ गई है। हाल ही में उन्हें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड से समानित किया गया है। यह अवॉर्ड स्क्रीनराइटर्स, डायलॉग राइटर्स को दिया जाता है। जो लेखक क्रिएटिव काम के लिए जरिए सिनेमा में योगदान देते हुए, उनके लिए खासतौर पर यह अवॉर्ड बना है। शाहरुरख ने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया लेकिन आर्यन खान डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर बना रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई अपनी सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए उन्हें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड मिला। उन्होंने बेस्ट डायलॉग के लिए अवॉर्ड जीता, साथ ही बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड को-राइटर बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ साझा किया है। आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लक्ष्य ने हीरो आसमान का रोल किया है। वहीं इसमें बॉबी देओल ग्रे शेड रोल में नजर आए, जो हीरो की लवर के पिता बने हैं। सीरीज में मोना सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया था।

Leave a Comment