संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म कल शुक्रवार 08 मई को रिलीज होनी थी। मगर, अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव हो गया है। नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इसी के साथ फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी अपडेट आया है। यह फिल्म बेशक 08 मई को रिलीज नहीं हो रही है, मगर इसका ट्रेलर आज रिलीज हो रहा है। फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के लिए दर्शकों को ज्यादा नहीं, सिर्फ थोड़े दिन का और इंतजार करना होगा। यह फिल्म अब 15 मई 2026 को रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर सर्टिफिकेट क्लियर नहीं होने के चलते फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो पाई। अब सेंसर बोर्ड से इसे हरी झंडी मिल गई है, ऐसे में नई तारीख का एलान भी मेकर्स ने कर दिया है।
संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज डेट बदली
