रिश्ता हुआ शर्मशार:विधवा भाभी से देवर ने बनाए शारीरिक संबंध,सालों तक लूटता रहा आबरू

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।भाई की मौत के बाद विधवा हुई भाभी को देवर ने अपने जाल में फंसाया।शारीरिक संबंध भी बनाए और तीन बच्चों की परवरिश का भरोसा दिया, लेकिन विधवा भाभी के सपना उस समय चकनाचूर हो गया, जब देवर ने बेवफाई की। देवर ने शादी करने का भरोसा दिया था,लेकिन अब वो दूसरी युवती से शादी कर रहा है।मलपुरा की रहने वाली महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है।

पीड़ित महिला ने बताया कि तीन साल पहले पति की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद वो बहुत अकेली हो गई। उसे चिंता अपने बच्चों की भी है कि वो किस तरह उनकी परवरिश करेगी। इस बीच देवर ने उससे नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया। उसे भरोसा दिलाया कि वो उससे शादी करेगा। बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी वही उठाएगा।

पीड़ित महिला ने बताया कि देवर के झूठे शादी के वादे में आकर वो उस पर भरोसा कर बैठी। इस बीच देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। उसे यकीन था कि देवर से उससे विवाह कर लेगा। इस वजह से उसने किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी।

पीड़ित महिला ने बताया कि देवर अब दूसरी युवती से शादी कर रहा है। वो देवर से ही शादी करना चाहती है। उधर देवर का कहना था कि उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। भाभी उसकी शादी नहीं होने देना चाहती हैं। मामले में काउंसलंर ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद अगली तारीख दी गई है।