फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजेपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 17.10.2026 को थाना राजेपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर और 02 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना राजेपुर पर मु०अ०सं० 192/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राहुल पुत्र लालाराम निवासी ग्राम अलीगढ़, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़ पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण:
- एक अवैध तमंचा 12 बोर
- 02 जिंदा कारतूस 12 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु०अ०सं० 192/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
- उ०नि० दर्शन सिंह सोलंकी (थानाध्यक्ष, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़)
- उ०नि० जगदीश प्रसाद वर्मा
- का० शशांक पाण्डेय
- का० वंश कुशवाहा
- का० सोनू