रायबरेली:जोरदार आंधी तूफान से प्रभावित हुए लोगों के अतुल सिंह बने मददगार




कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने जिलाधिकारी रायबरेली को ज्ञापन देकर मांग किया कि विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार में आए भीषण तूफान एवं चक्रवात के कारण भारी तबाही हुई है।इस प्राकृतिक आपदा के चलते क्षेत्र में सैकड़ों बिजली के खंभे उखड़ गए हैं,बड़े पेड़ गिर गए हैं और कई ग्रामीणों के मकान व टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए हैं।अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि इस आपदा में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा कुछ स्थानीय नागरिकों की असामयिक मृत्यु होने की भी सूचना प्राप्त हुई है।
​तूफान के प्रभाव से वर्तमान में संपूर्ण क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त है।मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने के कारण आवागमन बाधित है और दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है,जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
​अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आपदा की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निम्नलिखित कदम उठाने की कृपा करें:
​मृतकों के परिजनों एवं घायलों को ‘दैवीय आपदा राहत कोष’ के अंतर्गत अविलंब उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
​राजस्व विभाग की टीम भेजकर फसलों और मकानों के नुकसान का त्वरित सर्वे कराया जाए।
​अवरुद्ध मार्गों को साफ करवाकर आवागमन सुचारू किया जाए तथा विद्युत विभाग को युद्ध स्तर पर बिजली बहाली हेतु निर्देशित किया जाए।
​आशा है कि आप जनहित में इस विषय को प्राथमिकता देंगे और प्रभावित परिवारों को शीघ्र न्याय व सहायता सुनिश्चित करेंगे!