प्रयागराज,दिनांक 17.10.2026 माह के तीसरे शनिवार को जनपद प्रयागराज के समस्त तहसीलों में स्पेशल पिंक (समाधान दिवस) / मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन किया गया,
मा० मुख्यमंत्री महोदय के आदेशानुसार "प्रदेश में प्रचलित तहसील दिवस के भांति जिलाधिकारी को समन्वय से एक स्पेशल पिंक (समाधान दिवस) / मिशन शक्ति तहसील दिवस आयोजन किया जाये, जिसमें विशेषकर महिलाओं की समस्याओं का प्रथामिकता के आधार पर निस्तारण कराकर उसके उदहरण स्थानीय पत्रकारों के माध्यम से प्रसारित कराया जायेगा। नवरात्रि की अवधि में पडने वाले शनिवार को विशेष रूप से पिंक तहसील दिवस के रूप में आयोजित किया जाये।" उक्त आदेश के क्रम में दिनांक 17.10.2026 माह के तीसरे शनिवार को जनपद प्रयागराज के समस्त तहसीलों में स्पेशल पिंक (समाधान दिवस) / मिशन शक्ति तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की समस्याओं को प्रथामिकता के आधार पर सुना गया। तहसीलवार देखें तो तहसील सदर में श्रीमती हर्षिका सिंह, सीडीओ प्रयागराज तथा श्रीमती उपमा पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रयागराज के नेतृत्व में महिलाओं से संबंधित कुल 8 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। तहसील फूलपुर में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता तथा सुश्री दिव्यांशी सिंह, तहसीलदार फूलपुर के नेतृत्व में महिलाओं से संबंधित कुल 5 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। तहसील हण्डिया में श्रीमती नन्दनी शाह, उप जिलाधिकारी हण्डिया के नेतृत्व में महिलाओं से संबंधित कुल 6 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। तहसील सोरांव में श्रीमती नैन्सी शुक्ला, नायब तहसीलदार सोरांव के नेतृत्व में महिलाओं से संबंधित कुल 4 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। तहसील कोरांव में शाहीन रिजवी, बाल विकास परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में महिलाओं से संबंधित कुल 8 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। तहसील बारा में श्रीमती संतोश यादव, नायब तहसीलदार बारा के नेतृत्व में महिलाओं से संबंधित कुल 13 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। तहसील भेजा में सुश्री आकांक्षा बाजपेयी, नायब तहसीलदार मांडा के नेतृत्व में महिलाओं से संबंधित कुल 16 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। तहसील करछना में सुश्री कुंजलता, सहायक पुलिस आयुक्त तथा श्रीमती स्नेहा, नायब तहसीलदार मध्य करछना के नेतृत्व में महिलाओं से संबंधित कुल 8 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा सभी तहसील के उप जिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस सप्ताह के भांति प्रत्येक दिन व प्रत्येक तहसील दिवस को महिलाओं की समस्याओं को प्रथामिकता के आधार पर सुना जाये तथा त्वरित उनका समाधान किया जाये, जिससे इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आये तथा आने वाले दिनों में ऐसे अभियान निरन्तर जारी रहेंगे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858