प्रयागराज: साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत राम निहोरा इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल (विनिता हास्पिटल) प्रयागराज में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं व शिक्षको को किया गया जागरुक

श्रीमान् पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) के कुशल नेतृत्व में मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 साइबर क्राइम द्वारा निर्गत निर्देश के तहत चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना व थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-22.04.2026 को फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत राम निहोरा इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल (विनिता हास्पिटल) प्रयागराज में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया ।
जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रतिभाग किये गये लगभग 200 छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया गया तथा रोकथाम हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये । प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर फ्राड होने के दशा में 1930 पर कॉल एवं www.CyberCrime.gov.in, www.cyberpolice.uppolice.gov.in पर शिकायत दर्ज करने हेतु बताया गया ।

साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से महत्वपूर्ण अपील-

  1. अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  2. मजबूत पासवर्ड बनायें ।
  3. सोशल मीडिया पर पर्सनल जानकारी शेयर न करें।
  4. ऑनलाइन स्कीम और लाटरी निकलने जैसे ऑफर पर भरोसा न करें।
  5. पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें।
  6. अपने ब्राउजर को अपडेट रखें।
  7. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 2-Step Verification ऑन रखें।
  8. अनजान नंबर से आयी हुई कॉल को रिसीव करने से बचे।
  9. साइबर अपराध होने पर टोल फ्री नं0-1930 पर डायल करें।

साइबर जागरुकता अभियान में प्रतिभाग करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 राहुल कुमार, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 आनन्द वर्मा, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज।
  3. का0 लोकेश पटेल, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. क0आ0ग्रे0बी प्रमोद कुमार यादव, साइबर सेल गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • साइबर अपराध के प्रति जागरुगता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करे अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकत करें । या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।
  • सतर्क रहे, जागरुक रहे ।
  • साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858