श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-665/2026 धारा-137(2)/87 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र राम लोलारख बिन्द निवासी ग्राम रामनाथी पोस्ट बरौत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-09.08.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामानाथी से गिरफ्तार किया गया । पीड़िता के बयान एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-65(1) भा0न्या0सं0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पुरेभनई बरौत निवासिनी मुकदमा वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फूसलाकर भगा ले जाने के सम्बंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-665/26 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
कृष्ण कुमार पुत्र राम लोलारख बिन्द निवासी ग्राम रामनाथी पोस्ट बरौत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।
सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-665/2026 धारा-65(1)/137(2)/87 भा0न्या0सं0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 अनूप सरोज, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अनूप कुमार वर्मा, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 रामायण सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 मनीष त्रिपाठी, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

