घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-01.06.2026 को थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत पन्ने पारनडीह स्थित कानपुर-वाराणसी हॉइवे अण्डरपास के पास से खड़े 03 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने पर पुलिस बल द्वारा घेरबन्दी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया जिन्होने पूछताछ पर अपना नाम 1. शिवम पासी उर्फ मुण्डे पुत्र राजबली पासी निवासी ग्राम हकीमपट्टी सैदाबाद थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 2. सौरभ केसरवानी पुत्र अनिल केसरवानी निवासी कुँआडीह थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 3. रामसिंह पुत्र हरिशंकर निवासी कुँआडीह थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज बताया । उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से 01 मोबाइल फोन बरामद की गई जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाइल दिनांक-26.05.2026 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत कानपुर-वारणसी हॉइवे पर एक ट्रक ड्राइवर से लूटी गयी थी । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना थवरई पर मु0अ0सं0-144/26 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया ।
पुलिस की कार्यवाही-
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थवरई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा दिनांक-01.06.2026 को 03 अभियुक्त 1. शिवम पासी उर्फ मुण्डे पुत्र राजबली पासी निवासी ग्राम हकीमपट्टी सैदाबाद थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 2. सौरभ केसरवानी पुत्र अनिल केसरवानी निवासी कुँआडीह थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 3. रामसिंह पुत्र हरिशंकर निवासी कुँआडीह थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थवरई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मथुरा उर्फ पारनडीह स्थित कानपुर-वाराणसी हॉइवे के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना थरवई पर मु0अ0सं0-144/26 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया । उक्त मोबाइल दिनांक-26.05.2026 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत कानपुर-वाराणसी हॉइवे पर ट्रक ड्राइवर से हुई लूट की घटना से सम्बन्धित है, जिसके सम्बंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र व ट्रक ड्राइवर के बयान तथा बरामद मोबाइल के IMEI के मिलान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-309(4) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा हॉइवे पर आने-जाने वालों व्यक्तियों के साथ लूट, छिनैती व चोरी की घटना कारित की जाती थी तथा उससे जो भी माल व रूपया मिलता था, उसे आपस में बांट लेते थे तथा अपनी शौक पूरा करते थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- शिवम पासी उर्फ मुण्डे पुत्र राजबली पासी निवासी ग्राम हकीमपट्टी सैदाबाद थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 23 वर्ष ।
- सौरभ केसरवानी पुत्र अनिल केसरवानी निवासी कुँआडीह थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
- रामसिंह पुत्र हरिशंकर निवासी कुँआडीह थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 30 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-144/26 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-309(4) भा0न्या0सं0 थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
01 मोबाइल फोन वीवो कम्पनी ।
अभियुक्त शिवम पासी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास –
- मु0अ0सं0-352/22 धारा-379/411 भा0द0सं0 थाना करेली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-137/22 धारा-392/34 भा0द0सं0 थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-190/22 धारा-411/413 भा0द0सं0 थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-539/23 धारा-8/20/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-90/24 धारा-120बी/341/394/411/413 भा0द0सं0 व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-163/24 धारा-379/411 भा0द0सं0 थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-184/24 धारा-309(6)/317(2)/351(3) भा0न्या0सं0 थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-237/24 धारा-317(2)/317(5)/336(3)/338/340(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-515/24 धारा-309(4) भा0न्या0सं0 थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-537/24 धारा-317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/336(3)/338/340(2) भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-566/24 धारा-109/309(4)/317(2)/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-96/25 धारा-303(2)/317(2)/317(4) भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-143/25 धारा-309(4)/317(2)/317(4) भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-174/25 धारा-392/411/413 भा0द0सं थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-144/26 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-309(4) भा0न्या0सं0 थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त सौरभ केसरवानी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-411/21 धारा-411/413/419/420 भा0द0सं0 थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-189/22 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना सराइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज
- मु0अ0सं0-472/22 धारा-8/20 स्वापक औषधि व मन प्रभावि पदार्थ अधिनियम थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-144/26 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-309(4) भा0न्या0सं0 थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 राहुल कुमार, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अमरदेव सिह, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 जीतू कुमार, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 विष्णु देव, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 गोविन्द सरोज, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 सूरज गौतम, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
