प्रकाश राज की मां का 86 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा परिवार

साउथ एक्टर प्रकाश राज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, आज 30 मार्च को प्रकश राज की मां सुवर्णलता का निधन हो गया है. 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया की अलविदा कह दिया है. एक्टर की मां उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं.

प्रकाश राज की मां सुवर्णलता 86 साल की थीं और बेंगलुरु स्थित अपने घर पर रह रही थीं, जहां उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज शाम बेंगलुरु में किया जाएगा, जिसमें उनके करीबियों के शामिल होने की उम्मीद है.


बता दें, प्रकाश राज पहले अपनी मां की तबीयत को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि उनकी मां के दिमाग में सिस्ट (cyst) था, जिसके लिए सर्जरी करानी पड़ी थी. सर्जरी के बाद उन्हें गंभीर याददाश्त की समस्या हो गई थी और वह अपने करीबी लोगों को भी पहचान नहीं पाती थीं.

2018 में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया था कि सर्जरी के कुछ दिन बाद ही उनकी मां अपनी बहन और बेटे तक को भूल गई थीं. यह उनके लिए बेहद भावुक और मुश्किल समय था. उन्होंने अपनी मां की याददाश्त को वापस लाने के लिए उनके पुराने दोस्तों से भी बात करवाई, ताकि उन्हें कुछ याद आ सके.


इस दुखद खबर पर पवन कल्याण ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए की और गहरा शोक व्यक्त किया. पवन कल्याण ने शोक जताते हुए लिखा कि उन्हें प्रकश राजकी मां सुवर्णलता के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और प्रकाश राज व उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.