Wednesday, 25 November 2026 | 8:10 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत की पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार बदमाश

पूरनपुर की पुलिस ने सिमरिया राजीवनगर चौराहे के समीप मुठभेड़ में चार बदमाशों को पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, पेचकश, कई चाबियां आदि बरामद हुई हैं। नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद ने बताया कि शुक्रवार रात वह टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सिमरिया राजीवनगर चौराहे के समीप बदमाश होने की सूचना मिली। घेराब
Share:
पीलीभीत की पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े चार बदमाश

पूरनपुर की पुलिस ने सिमरिया राजीवनगर चौराहे के समीप मुठभेड़ में चार बदमाशों को पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, पेचकश, कई चाबियां आदि बरामद हुई हैं।

नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद ने बताया कि शुक्रवार रात वह टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सिमरिया राजीवनगर चौराहे के समीप बदमाश होने की सूचना मिली। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर मोहल्ला कुरैशियान निवासी तस्लीम, मोहल्ला रजागंज देहात निवासी रईस अहमद व नन्हे, गांव पौटा कलां निवासी वसी अहमद को गिरफ्तार कर लिया।