पीलीभीत : भाजपा महिलाओं का अधिकार छीन रही?

पीलीभीत में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैया राना अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने प्रभार क्षेत्र पीलीभीत पहुंचीं। जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

सुमैया राना ने कहा कि यह सरकार महिलाओं के अधिकारों को छीन रही है। भाजपा सरकार में महिला अपराध चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। बहन-बेटियों को शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। उन्होंने केंद्र में दस साल और मध्य प्रदेश में 20 साल से भाजपा सरकार है, लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ेगी तो गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आदिवासियों के हित में काम होगा। उत्तर प्रदेश का विकास होगा। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार एवं महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसे महिला व विकास विरोध बताया।