मैनपुरी में स्वदेशी क्षमताओं पर लोगों का विश्वास बढ़ा

मैनपुरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के साथ मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुरावली मंडल में बूथ संख्या 314 पर पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुना।

प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। लोकल फाॅर वोकल पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मन की मन की बात के माध्यम से कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में हम किसी से कम नहीं है। भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। देश की स्वदेशी क्षमताओं पर लोगों का विश्वास बढ़ा है।

प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से कहा कि देश की महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी मन की बात के कार्यक्रम को बहुत गंभीरता से लें। कार्यक्रम को लेकर जो भी दिशा निर्देश मिलें। उनका पालन करें। प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम पार्टी के सभी पदाधिकारी अवश्य सुनें।

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि सभी पदाधिकारी आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की तैयारी में जुटें। इस मौके पर प्रेमसिंह शाक्य, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, धर्मेंद्र वर्मा, अनुराग पांडेय मौजूद रहे।