अब मैनपुरी से औंछा होते हुए एटा तक हर घंटे पर मिलेगी बस

मैनपुरी के औंछा मार्ग पर एटा तक के लिए अब हर घंटे बस मिलेगी। एटा तक के लिए प्राइवेट बसों का संचालन इस मार्ग पर किया जाता है। समय सारिणी तय नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

मैनपुरी से औंछा होकर एटा जाने वाले मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। इस मार्ग पर दस बसों का संचालन किया जाता है। बसों के आने जाने का कोई सयम तय नहीं होने से लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। अब बसों की समय सारिणी तय हो जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सुबह सात बजे पहली बस मैनपुरी से औंछा होकर एटा तक जाएगी। इसके बाद हर घंटे औंछा मार्ग पर एटा तक के लिए बस उपलब्ध रहेगी। बस यूनियन के अध्यक्ष ने हर घंटे मैनपुरी से औंछा होकर एटा तक के लिए बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे रोजाना आने जाने वाले यात्रियों की परेशानी काफी दूर हो जाएगी।

कॉलेज और बैंकों में जाते कर्मचारी
मैनपरी के ज्योंती औंर औंछा में कई इंटर और डिग्री कॉलेजों के साथ ही बैंक शाखाएं भी हैं। औंछा के समीपवर्ती एटा जिले के सकीट कस्बे में भी इंटर और डिग्री कॉलेजों सहित संचालित बैंक शाखाओं में नौकरी करने वाले लोग इन बसों से ही रोजाना आते जाते हैं।

यात्रियों का कहना है, देवपुरा औंछा का प्रवेश यादव ने बताया कि बसों की समय सारिणी तय नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब समय सारिणी तय होने से इस मार्ग पर रोजाना ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की परेशानी काफी कम हो जाएगी। प्रदीप कुमार ने कहा कि मैनपुरी औंछा मार्ग पर डग्गामार वाहनों के नहीं चलने से प्रइवेट बसों का ही सहारा है। बसों के संचालन का समय तय नहीं होने से परेशानी होती थी। हर घंटे बस संचालन होने से समस्या दूर हो जाएगी।