Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

पीलीभीत में कोचिंग जा रही छात्रा से युवकों ने की छेड़खानी

पीलीभीत में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा का युवक पिछले लंबे समय से पीछा कर रहे थे। बुधवार को कोचिंग जाते वक्त युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। लोगों के ललकारने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उसकी पुत्री शाम करीब
Share:
पीलीभीत में कोचिंग जा रही छात्रा से युवकों ने की छेड़खानी
Read in your preferred language.

पीलीभीत में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा का युवक पिछले लंबे समय से पीछा कर रहे थे। बुधवार को कोचिंग जाते वक्त युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। लोगों के ललकारने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उसकी पुत्री शाम करीब सवा चार बजे कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां पकड़िया का रहने वाला फरियाद पुत्र उस्मान अपने साथी अयान, इमरान, जावेद के साथ खड़ा हुआ था। पुत्री को आता देख उस्मान ने उसे रोक लिया और उसे छेड़खानी शुरु कर दी। साथ चल रहे छोटे बेटे और पुत्री ने जब विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। आसपास के लोगोें ने जब माजरा समझा तो युवकों को ललकारा। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते वहां से भाग गए। उन्होंने मामले की शिकायत थाना सुनगढ़ी में की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर फरियाद, अयान, इमरान और जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरु कर दी है।