Tuesday, 15 September 2026 | 6:41 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनंद भवन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर दौड़े। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हु
Share:
मैनपुरी में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
Read in your preferred language.

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनंद भवन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर दौड़े। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला बिछवा थाना क्षेत्र की तिसौली गांव का है। जहां गांव के निवासी राजकुमार लोधी (26) ने अपने कमरे में आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए कनपटी के पास गोली मार ली। कमरे से जैसे ही गोली चलने की आवाज आई परिजन दौड़ पड़े। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। राजकुमार कमरे में लहूलुहान हालत में तड़प रहा था। बताया जा रहा है कि उसने खुद कनपटी में गोली मार ली थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई है।

पुलिस मामले की कर रही गंभीरता से जांच

परिजन अभी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में उसकी उसकी पत्नी से कोई विवाद था जिसके चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया है गोली उसको कनपटी के पास सर को छूकर निकली है जिसका सैफई में इलाज किया जा रहा है पुलिस हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।