Tuesday, 15 September 2026 | 4:03 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में पूरनपुर के युवक की मुजफ्फरनगर में जेसीबी की टक्कर से मौत

पूरनपुर में कस्बे के रहने वाले 20 वर्षीय विकास की मुजफ्फरनगर में जेसीबी की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए मुजफ्फरनगर रवाना हो गए हैं। घटना बुधवार शाम को मुजफ्फरनगर में हुई। विकास मुजफ्फरनगर में शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। बुधवार शाम वह बाइक से खाना खान
Share:
पीलीभीत में पूरनपुर के युवक की मुजफ्फरनगर में जेसीबी की टक्कर से मौत
Read in your preferred language.

पूरनपुर में कस्बे के रहने वाले 20 वर्षीय विकास की मुजफ्फरनगर में जेसीबी की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए मुजफ्फरनगर रवाना हो गए हैं।

घटना बुधवार शाम को मुजफ्फरनगर में हुई। विकास मुजफ्फरनगर में शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। बुधवार शाम वह बाइक से खाना खाने होटल जा रहे थे, तभी जेसीबी की टक्कर लगने से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विकास की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। विकास के पिता छोटेलाल ने बताया कि बुधवार शाम को पहले विकास के घायल होने और बाद में मौत होने की सूचना मिली। दोनों बड़े बेटों को शव लेने मुजफ्फरनगर भेजा है।