Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत रोड हादसे में युवक की मौत

बाइकों की टक्कर में शनिवार देर रात एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक भाग गया। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बिलंदपुर अशोक निवासी रमेश पुत्र नन्हेलाल काम निपटा कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान घुंघचाई-बंडा हाईवे पर स्थित केशोपुर मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से उसकी बाइक
Share:
पीलीभीत रोड हादसे में युवक की मौत
Read in your preferred language.

बाइकों की टक्कर में शनिवार देर रात एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक भाग गया। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बिलंदपुर अशोक निवासी रमेश पुत्र नन्हेलाल काम निपटा कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान घुंघचाई-बंडा हाईवे पर स्थित केशोपुर मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रमेश हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

कुछ ही देर बाद सूचना पाकर डायल 112 पुलिस के अलावा घुंघचाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से पूरनपुर सीएचसी भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि भिड़ंत के बाद दूसरी बाइक का चालक भाग गया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।