Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में युवक की अप्सरा नदी में डूबने से मौत

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बिसेन निवासी 16 वर्षीय राहुल वर्मा पुत्र खेमकरन लाल गांव के लोगों के साथ शनिवार दोपहर जानवरों को नहलाने के लिए अप्सरा नदी पर गए थे। जानवरों को नहलाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए। साथ आए बच्चों ने शोर मचाते हुए वहां से भागकर गांव के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने प
Share:
पीलीभीत में युवक की अप्सरा नदी में डूबने से मौत
Read in your preferred language.

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बिसेन निवासी 16 वर्षीय राहुल वर्मा पुत्र खेमकरन लाल गांव के लोगों के साथ शनिवार दोपहर जानवरों को नहलाने के लिए अप्सरा नदी पर गए थे। जानवरों को नहलाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए। साथ आए बच्चों ने शोर मचाते हुए वहां से भागकर गांव के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिजन के साथ गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर राहुल की तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद राहुल को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना थाना जहानाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीएम अमरिया, तहसीलदार अमरिया और प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद राजीव कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राहुल उनका इकलौता पुत्र था। इसी साल उसने 10वीं की परीक्षा पास की थी। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।