Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
UP News

पीलीभीत में छज्जा गिरने से युवक की मौत

गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी शबाना बेगम ने बताया कि उनके घर का छज्जा काफी समय से बेहद कमजोर था। रविवार की शाम उनके पति हशमुद्दीन (35) घर से जैसे ही बाहर निकले, वैसे ही अचानक छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा। छज्जे के मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से छज्जे का म
Share:
पीलीभीत में छज्जा गिरने से युवक की मौत
Read in your preferred language.

गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी शबाना बेगम ने बताया कि उनके घर का छज्जा काफी समय से बेहद कमजोर था। रविवार की शाम उनके पति हशमुद्दीन (35) घर से जैसे ही बाहर निकले, वैसे ही अचानक छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा। छज्जे के मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से छज्जे का मलबा हटाया और हशमुद्दीन को निकालकर गांव के एक निजी अस्पताल में ले गए ,जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जरा देर में मौके पर काफी भीड़ लग गई। देर शाम को गमगीन माहौल में शव अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शबाना बेगम, पुत्री उमैया, गुड्डी और यीशु का रोते-रोते बुरा है।