Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

पीलीभीत में युवक पर हथियार से किया हमला

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव इटौरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी राजविन्द्र सिंह ने बताया कि वह बाइक से किसी काम से पूरनपुर गया था। लौटने के दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर स्थित शहबाजपुर गुरुद्वारे के पास हरिपुर निवासी एक युवक ने अपने दो अन्य अज्ञात साथियों की मदद से उसको हाईवे पर रोककर गाली-गलौज करनी शुर
Share:
पीलीभीत में युवक पर हथियार से किया हमला
Read in your preferred language.

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव इटौरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी राजविन्द्र सिंह ने बताया कि वह बाइक से किसी काम से पूरनपुर गया था। लौटने के दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर स्थित शहबाजपुर गुरुद्वारे के पास हरिपुर निवासी एक युवक ने अपने दो अन्य अज्ञात साथियों की मदद से उसको हाईवे पर रोककर गाली-गलौज करनी शुरु कर दी।

राजविंदर सिंह ने विरोध किया तो युवक ने सिर पर बांका से हमला कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उसका मजाक उड़ाकर धमका रहे हैं। जिससे परेशान होकर मंगलवार को पीड़ित ने इस मामले में थाना पुलिस को फिर से तहरीर दी है।