Tuesday, 15 September 2026 | 3:40 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में फंदा लगाकर झूल गया युवक

पीलीभीत शहर के मोहल्ला वासिल में फईम पुत्र नबी हुसैन अंसारी डनलप चलाते थे। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह सो गए। रविवार सुबह परिजनों ने उनका शव रस्सी से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर कोतवाल नरेश त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।परिजनों से जानकारी जुटाई। इस दौरान पति-पत्नी के बी
Share:
पीलीभीत में फंदा लगाकर झूल गया युवक
Read in your preferred language.

पीलीभीत शहर के मोहल्ला वासिल में फईम पुत्र नबी हुसैन अंसारी डनलप चलाते थे। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह सो गए। रविवार सुबह परिजनों ने उनका शव रस्सी से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर कोतवाल नरेश त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।परिजनों से जानकारी जुटाई। इस दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई। पत्नी वर्तमान में बच्चों के साथ मोहल्ले में ही अपने मायके में रह रही है।

वहीं पत्नी पक्ष के लोगों का कहना है कि घर के बंटवारे को लेकर फईम का भाइयों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर पूर्व में भी झगड़ा हुआ था। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।