Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में जमीन की रंजिश में युवक को पीटा

कोतवाली क्षेत्र के गांव मितेपुर निवासी सरला देवी पत्नी तोताराम ने बताया कि गांव के कुछ दबंग उनकी जगह पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। वह दबंगों का विरोध करती है। इस वजह से वे लोग उससे रंजिश मानते हैं। मंगलवार रात लगभग नौ बजे उनका पुत्र वीरेश शौच करने गया था। वहां पहले से ही घात लगाए खड़े दबंगों ने उनके
Share:
पीलीभीत में जमीन की रंजिश में युवक को पीटा
Read in your preferred language.

कोतवाली क्षेत्र के गांव मितेपुर निवासी सरला देवी पत्नी तोताराम ने बताया कि गांव के कुछ दबंग उनकी जगह पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। वह दबंगों का विरोध करती है। इस वजह से वे लोग उससे रंजिश मानते हैं। मंगलवार रात लगभग नौ बजे उनका पुत्र वीरेश शौच करने गया था। वहां पहले से ही घात लगाए खड़े दबंगों ने उनके पुत्र को लोहे की रॉड से पीटा, धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर बेहोश कर दिया। उसके बाद उसे बांधकर डाल दिया।

आरोप है कि दबंगों ने उसे पेशाब पिलाई। कुछ लोगों ने इस घटना को दूर से देखा। उन्हीं लोगों ने सरला देवी को घर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। सरला देवी तत्काल मौके पर पहुंची। उस समय उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल भी था और बेहोश भी था। सरला देवी अपने पड़ोसियों की मदद से अपने पुत्र को उठाकर घर लाईं।

वीरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सरला देवी की तहरीर पर मारपीट करने, धारदार हथियार से घायल करने और बेहोश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के अरविंद कुमार ,सचिन कुमार, वीरेश कुमार और रोहित कुमार को नामजद किया गया है।