Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

पीलीभीत में समाजवादी न्याय यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय से निकली समाजवादी न्याय यात्रा शुक्रवार को पीलीभीत पहुंची। यात्रा का समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिले में पहुंची यात्रा में शामिल नूरपुर (बिजनौर) विधानसभा के विधायक रामअवतार सिंह सैनी ने कह
Share:
पीलीभीत में समाजवादी न्याय यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Read in your preferred language.

पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय से निकली समाजवादी न्याय यात्रा शुक्रवार को पीलीभीत पहुंची। यात्रा का समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

जिले में पहुंची यात्रा में शामिल नूरपुर (बिजनौर) विधानसभा के विधायक रामअवतार सिंह सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, आदिवासी एवं अल्पसंख्यकों को अब तक हक और सम्मान नहीं मिला है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम पर है। भाजपा की नीतियां पीडीए विरोधी हैं। इन्हीं सवालों को लेकर पीडीए समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा जनता को जागरूक करने का काम करेगी। इस दौरान दिव्या गंगवार, कांशीराम सरोज, पवन सिंह यादव, तौफीक अहमद कादरी, आदि मौजूद रहे। पूरनपुर में भी समाजवादी न्याय यात्रा के असम हाईवे पर पहुंचने पर सपाइयों ने स्वागत किया।