Monday, 14 September 2026 | 11:54 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत मे फंदे से लटका मिला महिला का शव

शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी फूल विक्रेता सचिन सैनी की वर्ष 2011 में बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली स्वाति के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। शनिवार को सुबह नाश्ता करने के बाद वह दुकान पर चले गए। घर पर पत्नी मौजूद थी। इस बीच पत्नी ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्ट
Share:
पीलीभीत मे फंदे से लटका मिला महिला का शव
Read in your preferred language.

शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी फूल विक्रेता सचिन सैनी की वर्ष 2011 में बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली स्वाति के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। शनिवार को सुबह नाश्ता करने के बाद वह दुकान पर चले गए।

घर पर पत्नी मौजूद थी। इस बीच पत्नी ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बार पति दुकान से घर पहुंचे तो कमरे में पहुंचने पर पत्नी का शव लटकता देखा। इससे हड़कंप मच गया। सूचना महिला के मायके पक्ष के अलावा पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरा। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में परिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।