Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

मैनपुरी में महिला को खुरपी मारकर किया घायल

मैनपुरी। गांव तिमनपुर में नामजद के घर में बकरी चले जाने के विवाद में आरोपियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। खुरपी पर चेहरे पर वार किया। बचाने आए पति को भी गाली गलौज करते हुए धमकाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव तिमनपुर निवासी घमंडी लाल की बकरी शनिवार
Share:
मैनपुरी में महिला को खुरपी मारकर किया घायल
Read in your preferred language.

मैनपुरी। गांव तिमनपुर में नामजद के घर में बकरी चले जाने के विवाद में आरोपियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। खुरपी पर चेहरे पर वार किया। बचाने आए पति को भी गाली गलौज करते हुए धमकाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव तिमनपुर निवासी घमंडी लाल की बकरी शनिवार को गांव निवासी हवलदार के दरवाजे पर चली गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी विवाद करने लगे। हवलदार उसकी पत्नी रेखा और राम खिलाड़ी उसके घर पर मौजूद पत्नी शीला को गालियां देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपी महिला ने पत्नी शीला को खुरपी मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब वह बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।