Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
UP News

मैनपुरी में नीतियों के सहारे जीत हासिल करेंगे

मैनपुरी में सर्वजन सुखाय पार्टी ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में वाहन रैली निकाली। लोकसभा सीट मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। नुमाइश मैदान में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। वहां से विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने पत्रकारों स
Share:
मैनपुरी में नीतियों के सहारे जीत हासिल करेंगे
Read in your preferred language.

मैनपुरी में सर्वजन सुखाय पार्टी ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में वाहन रैली निकाली। लोकसभा सीट मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। नुमाइश मैदान में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। वहां से विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा और सपा की मिलीभगत है। हम अपनी पार्टी की नीतियों के सहारे लोकसभा सीट जीतेंगे। जिन नेताओं को जेल में होना चाहिए था। उन नेताओं को केवल नोटिस भेजे जा रहे हैं। पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। केंद्र में सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी पर कानून, अग्रिवीर भर्ती निरस्त कराने, 60 साल से अधिक आयु वालों के लिए 20 हजार रुपये मासिक पेंशन की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार लोकसभा क्षेत्र के मतदाता सपा को हराएंगे। जिलाध्यक्ष सतेंद्र यादव मौजूद रहे।