Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए पत्नी को निर्वस्त्र दौड़ाकर पीटा

पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए शराबी पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर गली में दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि पति आए दिन नशे में उससे मारपीट करता है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी से शिकायत के बाद पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र की
Share:
पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए पत्नी को निर्वस्त्र दौड़ाकर पीटा
Read in your preferred language.

पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए शराबी पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर गली में दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि पति आए दिन नशे में उससे मारपीट करता है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी से शिकायत के बाद पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली क्षेत्र की निवासी विवाहिता का आरोप है कि उसका विवाह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के युवक के साथ 15 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर उसे पीटता था। उसका पति दूसरी औरत से विवाह करना चाहता था। इसके कारण छह फरवरी को दिन में 11 बजे उसने उसे निर्वस्त्र कर गली में दौड़ाकर पीटा।

बमुश्किल विवाहिता ने अपनी जान बचाई। इसके बाद मामले की जानकारी फोन कर अपने मायके वालों को दी। मायके वाले वहां पहुंचे और पति को समझाया, लेकिन वह उन पर भी हमलावर हो गया। उनकी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने की कोशिश की।

विवाहिता ने मामले की शिकायत उसी दिन कोतवाली पुलिस से की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, ससुर और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।