Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
उत्तर प्रदेश

इन साहब ने कुकर से ही शादी कर ली ये देखने से पहले सोशल मीडिया क्यों नहीं छोड़ दिया!

आपने अब तक जितनी भी अजीब शादियां देखी होंगी ये शादी उनमें सबसे अलग है. इस शादी ने हमारे दिल और दिमाग दोनों को हिला कर रख दिया है. कोरोना काल में भले ही शादियां करने का तरीका बदला था. उस वक्त हमने ऑनलाइन शादी पर हैरानी जताई थी, अकेले साइकिल पर बारात लेकर जाने वाले दूल्हे ने वाहवाही बटोरी थी. लेकिन इस
Share:
इन साहब ने कुकर से ही शादी कर ली ये देखने से पहले सोशल मीडिया क्यों नहीं छोड़ दिया!
Read in your preferred language.

आपने अब तक जितनी भी अजीब शादियां देखी होंगी ये शादी उनमें सबसे अलग है. इस शादी ने हमारे दिल और दिमाग दोनों को हिला कर रख दिया है. कोरोना काल में भले ही शादियां करने का तरीका बदला था. उस वक्त हमने ऑनलाइन शादी पर हैरानी जताई थी, अकेले साइकिल पर बारात लेकर जाने वाले दूल्हे ने वाहवाही बटोरी थी. लेकिन इस लड़के ने तो सारी हदें और सरहदें दोनों ही पार कर दी.प्यार अंधा हो सकता है, बहरा और गूंगा भी हो सकता लेकिन ऐसा तो नहीं होता है. कि इंडोनेशिया के एक शख्स ने ‘प्रेशर कुकर’ से शादी कर ली. वही कुकर जिसमें हम खाना बनाते है.

इंडोनेशिया के इस शख्स का नाम खोइरुल अनाम हैं. जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर जबरदस्त हलचल मचा दी है. इन तस्वीरों को उन्होंने अपने फेसबुक पर शेयर किया है. जो फेक आईडी नहीं है, इनका अकाउंट वेरिफाइड है. लोगों को तो यकीन ही नहीं हुआ, वो तो मन ही मन पूछ रहे थे कोई लड़की नहीं मिली जो कुकर यार…बस भी करो, तुमने ऐसा क्यों किया? फोटो शेयर करते वक्त अनाम ने इसकी वजह भी बताई है. इनका कहना है कि ‘मेरी दुल्हन सुंदर है, मेरी हर बात मानती है, कुछ बोलती नहीं है और खाना बनाने में काफी अच्छी है.’

उन्होंने कुकर को एक दुल्हन की तरह सजाया भी है. शेयर की गईं तस्वीरों में वे वो अपने कुकर को किस करते भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस शादी के लिए बकायदा पेपर्स पर साइन भी किया और कुकर को अपनी पत्नी माना, क्योंकि कुकर रूपी पत्नी उन्हें खाना देती है.