Tuesday, 15 September 2026 | 4:03 PM
उत्तर प्रदेश

आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाला युवक कौन? जिसे भीड़ ने जमकर पीटा

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंक दिया. इस हरकत पर लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. ये घटना उस वक्त हुई जब वो यूपी में आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है. यही नहीं उसने स्वामी प्र
Share:
आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाला युवक कौन? जिसे भीड़ ने जमकर पीटा
Read in your preferred language.

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंक दिया. इस हरकत पर लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. ये घटना उस वक्त हुई जब वो यूपी में आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है. यही नहीं उसने स्वामी प्रसाद मौर्य के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जेब से काला कपड़ा निकालकर विरोध भी जताया. युवक की पहचान धर्मेंद्र धाकड़ के रुप में हुई है.  धर्मेंद्र धाकड़ हिंदुत्ववादी संगठन योगी यूथ बिगे्रड का पदाधिकारी बताया जा रहा है.

उससे पूछताछ और आगे की कार्रवाई की गई है.बताया जा रहा है कि मौर्य के काफिले को रोकने का भी प्रयास किया गया. काफिले के सामने काले झंडे दिखाए. स्याही भी फेंकी और मुर्दाबाद के नारे लगाए. इस बीच अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोक-झोंक हुई. इसी साल फरवरी में स्वामी प्रसाद के साथ कौशांबी में कुछ ऐसी ही घटना हुई थी.