Tuesday, 15 September 2026 | 2:36 PM
मनोरंजन

क्या है फिल्म सर्कस की कहानी , स्टारकास्ट का मेला भी नहीं कर पाया इम्प्रेस

रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म सर्कस रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जो गोलमाल, सूर्यवंशी, सिंघम जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में नजर आए हैं। क्या है फिल्म की कहानी? फिल्म की कहान
Share:
क्या है फिल्म सर्कस की कहानी , स्टारकास्ट का मेला भी नहीं कर पाया इम्प्रेस
Read in your preferred language.

रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म सर्कस रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जो गोलमाल, सूर्यवंशी, सिंघम जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल में नजर आए हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी दो जुड़वां भाइयों की है, जिन्हें एक डॉक्टर दो अलग-अलग परिवारों को सौंप देता है। डॉक्टर साबित करना चाहता है कि मायने खून के नहीं बल्कि परवरिश के होते हैं। एक भाई सर्कस वालों के पास जाता है तो दूसरा आम परिवार में। सर्कस में गए भाई को करंट नहीं लगता, जिससे उसका नाम पड़ता है इलेक्ट्रिक मैन। वहीं आम परिवार के साथ रहने वाले रॉय को करंट लगता है। दोनों कैसे मिलते हैं और सच्चाई का खुलासा होता है ये फिल्म की कहानी है।