Tuesday, 03 November 2026 | 8:26 PM
उत्तर प्रदेश

मानक विहीन तरीके से कराये जा रहे रोड निर्माण को ग्रामीणों ने किया विरोध

Share:
मानक विहीन तरीके से कराये जा रहे रोड निर्माण को ग्रामीणों ने किया विरोध
 खबर यूपी के जनपद रायबरेली से है जहां डलमऊ तहसील क्षेत्र के ऐहार गांव में सड़क निर्माण कार्य मानक के विपरीत कराया जा रहा था, आरोप लगाते हुए मौके पर ग्रामीणों ने पहुंच कर हो रहे मानक विहीन कार्य को रुकवा दिया है।
खबर रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के डकौली मजरे ऐहार ग्राम सभा से है जहां नेशनल हाईवे 232 से डकौली गांव को जोड़ने वाली लिंक रोड का निर्माण कार्य मानक विहीन कराया जा रहा था।आरोप लगाते हुए गांव वालों ने मौके पर हो रहे मानक विहीन कार्य को रुकवाकर गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराए जाने की मांग की है।इस पर प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी सहित गांव वालों ने संबंधित विभाग में शिकायत की।जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए संबंधित विभाग के जेई सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका देखकर कार्य को गुणवत्ता पूर्वक करने का निर्देश दिया है। जेई ने संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए।