Tuesday, 03 November 2026 | 9:12 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई, मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चला सघन अभियान

Share:
कासगंज में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई, मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चला सघन अभियान
कासगंज:  आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों तथा सहायक आयुक्त (खाद्य), अलीगढ़ मंडल के आदेशों के क्रम में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं छापेमार कार्रवाई की गई।