कासगंज:(द दस्तक 24) जनपद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यातायात माह के तीसरे दिन नियमों का उल्लंघन करने वाले 517 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान, 11,85,500 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित
जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'यातायात माह नवंबर 2026' (01 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक) के तहत आज दिनांक 03.11.2026 को कस्बा सोरों के प्रमुख तिराहों—वराह भगवान तिराहा एवं सहावर तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 517 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल (एमबी) एक्ट की सुसंगत धाराओं में सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई, जिससे कुल ₹11,85,500.00 (ग्यारह लाख पचासी हजार पाँच सौ रुपये) का ऑनलाइन शमन शुल्क (चालान) अधिरोपित किया गया।
की गई प्रमुख कार्यवाही का विवरण
साइलेंसर एवं हॉर्न संबंधी उल्लंघन
अभियान के दौरान 10 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न तथा 02 दोपहिया वाहन चालकों के मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध कार्रवाई की गई, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 01 मोटरसाइकिल को सीज किया गया।
नंबर प्लेट संबंधी कमियां
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) का न होना एवं फाल्टी/दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों पर शिकंजा कसा गया।
ओवरस्पीड (अति गति)
दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन की मदद से ओवरस्पीड (निर्धारित गति सीमा से अधिक गति) कर रहे 163 वाहन चालकों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई।
प्रदूषण नियंत्रण
पॉल्यूशन (प्रदूषण प्रमाणपत्र) संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों के चालान किए गए।
अन्य गंभीर उल्लंघन
बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना, गलत दिशा (Wrong Side) में वाहन चलाना, बिना फिटनेस वाहन का संचालन, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी तथा मालवाहक (कमर्शियल) वाहनों में सवारियों का परिवहन करने वाले चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।