Monday, 14 September 2026 | 7:46 PM
UP News

पीलीभीत में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

गजरौला में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ग्रामीण बिजली का बिल जमा करके घर लौट रहा था। धर्मपाल (45) की पत्नी राजेश्वरी देवी ने बताया कि शनिवार को उनके पति सुबह 10 बजे बाइक से बिजली का बिल सही कराने के लिए माधोटांडा स्थित
Share:
पीलीभीत में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत
Read in your preferred language.

गजरौला में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ग्रामीण बिजली का बिल जमा करके घर लौट रहा था।

धर्मपाल (45) की पत्नी राजेश्वरी देवी ने बताया कि शनिवार को उनके पति सुबह 10 बजे बाइक से बिजली का बिल सही कराने के लिए माधोटांडा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर गए थे। वहां से लौटते वक्त बिनौर गुरुद्वारे के निकट उनकी बाइक गन्ने से भरे ओवरलोड़ ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धर्मपाल के तीन बच्चे हैं। जिसमें राजकुमार की शादी हो चुकी है। अरुण व संजू अभी अविवाहित हैं।