Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में ट्रक की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

बिलसंडा की सुबह शौच को घर के सामने बने शौचालय में जा रहा ग्रामीण ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना करेली क्षेत्र के गांव मीरपुर ढकरिया निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया
Share:
पीलीभीत में ट्रक की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
Read in your preferred language.

बिलसंडा की सुबह शौच को घर के सामने बने शौचालय में जा रहा ग्रामीण ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

थाना करेली क्षेत्र के गांव मीरपुर ढकरिया निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह दस बजे उनका भतीजा रामपाल कुशवाहा (45) अपने घर से निकलकर सामने बने शौचालय में जा रहा था। इसी दौरान गांव चुराह की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर रामपाल मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।