Tuesday, 15 September 2026 | 7:20 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में ग्रामीण पर हथियार से किया हमला

थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी लेखराज ने बताया कि उसका खेत घनश्यामपुर मौज में स्थित है। खेत को आने-जाने के लिए चकरोड बना है। गांव का रहने वाला एक ग्रामीण जबरन चकरोड पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि उसको चकरोड से भी निकलने नहीं दे रहा है। जिसके चलते खेत में खड़ी फसल सूख रही ह
Share:
पीलीभीत में ग्रामीण पर हथियार से किया हमला
Read in your preferred language.

थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी लेखराज ने बताया कि उसका खेत घनश्यामपुर मौज में स्थित है। खेत को आने-जाने के लिए चकरोड बना है। गांव का रहने वाला एक ग्रामीण जबरन चकरोड पर कब्जा करना चाहता है।

आरोप है कि उसको चकरोड से भी निकलने नहीं दे रहा है। जिसके चलते खेत में खड़ी फसल सूख रही है। इसी बात को लेकर शनिवार को जब उसने इसका विरोध किया तो उसको गिराकर लात घूंसों से पीटा। इसके बाद उस पर बांके से हमला कर घायल कर दिया। परिवार के लोग उसको उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे, मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।